Samsung के इस धाकड़ फोन पर मिल रही 25000 तक की छूट, फीचर्स के मामले में इस फोन का कोई जवाब नहीं

Samsung galaxy

Smartphone निर्माता कंपनी Samsung द्वारा अपने ग्राहकों के लिए नए नए मॉडल लॉन्च करने के साथ ही अपने अन्य मॉडल्स पर आकर्षक छूट दी जाती है। 2022 में लॉन्च हुए Samsung Galaxy Z Flip 4 के दोनों वेरिएंट पर कंपनी द्वारा 25 हजार रुपए तक की छूट देने का एलान किया है।

फीचर्स और लुक के मामले में इस स्मार्टफोन का कोई जवाब नहीं है। Samsung Galaxy Z Flip 4 को 2022 में लॉन्च किया गया था। यह दो वेरिएंट में आता है। पहला 8GB+128GB तो दूसरा 8GB+256GB में आता है। कंपनी द्वारा 8GB+128GB मॉडल की कीमत 84999 रुपए निर्धारित की है।

25 हजार की छूट मिलने के बाद इसकी कीमत 64999 रुपए रह गई है। वहीं 8GB+256GB वाले मॉडल की कीमत 94999 रुपए थी। जो 25 हजार की छूट मिलने के बाद 69999 रुपए रह गई है।

Samsung Galaxy Z Flip 4 तीन कलर में आ रहा है। बोडा पर्पल, ग्रेफाइट पिंक गोल्ड कलर में आने वाले फोन की खासियत अलग ही है। स्मार्टफोन में 1.9 इंच की Super Amoled Cover Display है। वहीं फ्लिप को खोले पर 6.7 इंच FHD+Dynamic Amoled 2X infity Flex Display है। मोबाइल में 2640X1080 Pixel Resolution है।

ताजा खबर: 6 लाख में छोटे परिवार के लिए बेस्ट है Maruti Suzuki की ये कार, बिल्कुल कंजूसी से खाती हैं तेल, हो जाएगी 15 साल की छुट्टी!

मोबाइल में ड्यूल कैमरा के साथ ही 15 MP का Ultra Wide Sensor लगा हुआ है। 3700 mAh की बैटरी होने के साथ फास्ट चार्जिंग की व्यवस्था है। 30 मिनट में 50% तक चार्ज हो जाता है। कंपनी द्वारा अपने ग्राहकों के बेहतर अनुभव के लिए कई अन्य फीचर भी मोबाइल में दिए गए हैं।

वहीं कंपनी द्वारा अपने इन दोनों वेरिएंट पर 25000 रुपए की छूट देकर तोहफा देने का कार्य किया है। फ्लिप फोन होने के कारण टूटने का खतरा भी काफी कम रहता है।

ताजा खबर: Loan देने से पहले Bank के Agent बोलते हैं कौन-कौन से झूठ? यदि आप भी नहीं जानते तो जान लेना बेहद जरूरी