चुनाव के चक्कर में पति और पत्नी के बीच आई दरार, एक छत के नीचे रहना हो रहा मुश्किल

राजनीति भी अजीब है। यहां रिश्तों का कोई मोल नहीं। राजनीति मां बेटे में पिता पुत्र में सास बहू में जेठानी देवरानी में, ननद भाभी के साथ अन्य रिश्तों में दरार लाने का कार्य करती है। कभी कभी रिश्ते यहां तक बिगड़ जाते है कि आपस में संघर्ष तक हो जाता है।

राजनीति में पति पत्नी के रिश्तों का भी कोई मोल नहीं है। कई ऐसे उदाहरण है जहां राजनीति के चक्कर में दोनों को अलग अलग होना पड़ा है। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश की बालाघाट लोकसभा से सामने आया है जहां राजनीति ने एक परिवार को ऐसे मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया है जहां पति और पत्नी का एक साथ रहना मुश्किल हो गया है।

हम बात कर रहे हैं बालाघाट लोकसभा क्षेत्र के मुंजारे परिवार की। मुंजारे परिवार की बहु अनुभा मुंजारे कांग्रेस से विधायक है। जबकि उनके पति कंकर मुंजारे को बसपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है। एक ही छत के नीचे कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी का प्रचार और कार्यालय चल रहा है जो पति और पत्नी के बीच विवाद का कारण बना हुआ है।

बालाघाट में प्रथम चरण में 19 अप्रैल को चुनाव होना है। इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया होने के बाद प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। बहुजन समाज पार्टी ने कंकर मुंजारे को अपना प्रत्याशी बनाया है। वह घर से अपना चुनाव प्रचार कर रहे हैं। वहीं उनकी पत्नी अनुभा मुंजारे कांग्रेस की विधायक है। वह अपने कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांग रहीं हैं।

इस हिसाब से देंखे तो वह अपने पति के खिलाफ ही चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। अनुभा मुंजारे का कहना है कि वह कांग्रेस से विधायक हैं और अपनी पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में लोगों से मतदान करने की अपील कर रही है। वहीं कंकर मुंजारे का कहना है कि उनकी पत्नी उनका चुनाव प्रभावित कर रही है। उनके यहां 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।

ताजा खबर: किसान इस चीज की खेती करके कमाएंगे लाखों, बचे हुए खरपतवार से भी कमाई होगी, लागत लगेगी बेहद कम

वह घर पर कार्यालय बनाकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। पत्नी भी उनके साथ रहती हैं। वह कांग्रेस का प्रचार कर रही हैं। इस हिसाब से देखा जाए तो अब एक छत के नीचे रहना संभव नहीं है। 19 अप्रैल तक या तो उन्हें या फिर उनकी पत्नी को घर छोड़ना पड़ेगा। कुल मिलाकर बालाघाट का चुनाव चर्चा का विषय बना हुआ है।

ताजा खबर: दुनिया की इन 4 जगहों पर महीनों नहीं डूबता है सूरज, जानिए इनके बारे में