सपनों में भविष्य देखता है यह शख्स, पहले भी हुईं है सच, अब 2025 के लिए डरावनी भविष्यवाणियां

predictions 2025
predictions 2025 । image Source: Google

कहा जाता है कि भविष्य का सटीक अनुमान कोई नहीं लगा सकता, लेकिन दुनिया में कुछ लोग ऐसे हैं, जिनके पास आने वाले समय की घटनाओं का अद्भुत अंदाजा होता है। इन्हें भविष्यवक्ता कहा जाता है। बाबा वेंगा और नास्त्रेदमस जैसे नाम इस क्षेत्र में प्रसिद्ध हैं। इनकी कई भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं, जो लोगों को हैरान और चिंतित करती हैं।

हाल ही में एक और नाम इस सूची में जुड़ चुका है- निकोलस औजुला। लंदन के रहने वाले 38 वर्षीय निकोलस खुद को भविष्यवक्ता और हिप्नोथेरेपिस्ट बताते हैं। उन्होंने पहले भी कई बड़ी घटनाओं का सटीक अनुमान लगाया है, जैसे कोविड-19 महामारी, ट्रंप की जीत और ब्लैक लाइव्स मैटर आंदोलन। अब उन्होंने 2025 के लिए कई डरावनी और चौंकाने वाली भविष्यवाणियां की हैं।

कौन हैं निकोलस औजुला और क्यों हैं चर्चित

निकोलस औजुला एक हिप्नोथेरेपिस्ट और आध्यात्मिक सलाहकार हैं, जो अपनी भविष्यवाणियों के लिए सुर्खियों में हैं। द मिरर के मुताबिक, उन्होंने पहले नोट्रे डेम में आग लगने और महामारी जैसी घटनाओं का अंदाजा लगाया था। उन्होंने 2024 में डोनाल्ड ट्रंप की जीत और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते प्रभाव की भविष्यवाणी भी की थी, जो सच साबित हुई।

इसे भी पढ़ें- शिक्षक ने बियर पीने के लिए किया मजबूर, तंग आकर छात्र ने की आत्महत्या, वीडियो रिकॉर्ड करके बताई पूरी कहानी

2025 के लिए निकोलस की भयावह भविष्यवाणियां

निकोलस ने 2025 को लेकर कई भयानक घटनाओं की भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा है कि साल के मध्य तक तीसरे विश्व युद्ध की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इस दौरान धर्म और राष्ट्रवाद के नाम पर हिंसा भड़केगी, जो मानवता को शर्मसार करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि भयंकर बारिश और विनाशकारी बाढ़ से कई शहर तबाह हो सकते हैं। इसके अलावा समुद्र का जलस्तर बढ़ने से कुछ इलाकों में शहर पूरी तरह डूब सकते हैं। निकोलस ने बढ़ती महंगाई का भी जिक्र किया है। उनका कहना है कि आर्थिक अस्थिरता से आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें- 17 शहरों में पूरी शराबबंदी, इतनी बढ़ जाएंगी कीमतें, CM मोहन यादव का बाद कदम

क्या उनकी भविष्यवाणियों पर विश्वास करना चाहिए

भविष्यवाणी की सटीकता पर हमेशा सवाल उठते रहे हैं। यह कहना मुश्किल है कि यह सच है या केवल संयोग। निकोलस औजुला के मामले में उनकी कई भविष्यवाणियां सच हुई हैं, जिससे उन्हें एक खास दर्जा मिला है। लेकिन विज्ञान के अनुसार, भविष्यवाणी को सिर्फ एक अनुमान मानना चाहिए, क्योंकि इसके लिए कोई ठोस प्रमाण नहीं होता।

Follow Dhruvvani News On Google News
Join Dhruvvani News WhatsApp Channel
Join Dhruvvani News Telegram Channel