बाघ गणना 2022 के आंकड़े हुए जारी, मध्य प्रदेश ने बनाए रखा Tiger State का दर्जा, राज्य में बाघों की संख्या बढकर हुई 785

MP is Tiger State of India: आज 29 जुलाई को भारत सरकार ने बाघ गणना 2022 के आंकड़े जाहिर किए हैं। इन आंकड़ों के अनुसार भारत में बाघों की संख्या में वृद्धि हुई हैं। 2018 के आंकड़ों के अनुसार भारत में कुल 2967 बाघ थे। आज जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार भारत में बाघों की संख्या बढ़कर 3682 हो गई हैं।

भारत में 2022 के आंकड़ों के अनुसार भी सबसे ज्यादा बाघ मध्य प्रदेश राज्य में है। मध्य प्रदेश ने अपना Tiger State का दर्जा बनाए रखा है। मध्य प्रदेश में वर्तमान में 785 बाघ पाए गए हैं, जो राज्यवार सबसे ज्यादा है। मध्य प्रदेश के बाद कर्नाटक 563 बाघों के साथ दूसरे और उत्तराखंड 560 बाघों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

मध्य प्रदेश ने बनाए रखा Tiger State का दर्जा

आज 29 जुलाई को भारत सरकार ने बाघ गणना 2022 के आंकड़े जाहिर किए हैं। केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने ये आंकड़े जाहिर किए हैं। इन आंकड़ों के अनुसार भारत में सबसे ज्यादा बाघ मध्य प्रदेश राज्य में है। मध्य प्रदेश ने अपना Tiger State का दर्जा बनाए रखा है।

2022 बाघ गणना के आंकड़ों के अनुसार मध्य प्रदेश में 785 बाघों के साथ इस सूची में शीर्ष स्थान पर हैं। मध्य प्रदेश के बाद कर्नाटक 563 बाघों के साथ दूसरे और उत्तराखंड 560 बाघों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया ट्वीट

इस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर प्रदेश वासियों को बधाई दी हैं। उन्होंने कहा है कि यह अंत्यंत हर्ष की बात है कि हमारे प्रदेश वासियों के सहयोग और वन विभाग के प्रयासों से पिछले 4 वर्षो मे प्रदेश में बाघों की संख्या 526 से बढ़कर 785 हो गई हैं। मैं प्रदेश की जनता, वन एवं वन्यप्राणियों के संरक्षण में उनके सहयोग के लिए आभार प्रकट करता हूं।

देश में भी बड़ी बाघों की संख्या

आज जारी किए गए बाघ गणना 2022 के आंकड़ों के अनुसार भारत में भी बाघों की संख्या में वृद्धि हुई हैं। 2018 में भारत में कुल 2967 बाघ थे। आज जारी किए गए बाघ गणना 2022 के आंकड़ों के अनुसार भारत में बाघों की संख्या बढ़कर 3682 हो गई हैं।

ताजा समाचार: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की बड़ी घोषणा, MP के राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को मिलेगा पांचवें वेतनमान का लाभ

Kuno National Park में मादा चीता निर्भया का नहीं चल रहा कोई पता, रेडियो कॉलर भी हुआ खराब