Weather Update Today: मानसून ने बदला मिजाज, देश के इन राज्यों में होगी भारी बारिश

Weather Update Today: मानसून का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है और समय से पहले ही मानसून आ रहा है। देखा जाए तो सामान्य तौर पर मानसून पूर्वोत्तर इलाकों में 10 जून तक आता था, लेकिन इस बार 3 जून तक मानसून आ गया है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 5 से 7 जून के बीच पश्चिमी विक्षोभ बनने की उम्मीद है, जिसके कारण उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ इलाकों में कुछ जगह बारिश और आंधी चलने की संभावना है।

बताया जा रहा है कि राजस्थान, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में बारिश और आंधी चलने की संभावना है। वहीं बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल में समय से पहले मानसून आ सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून ने कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और  मध्य अरब सागर समेत पूर्वोत्तर राज्यों पर कब्ज़ा कर लिया है। आने वाले 4-5 दिनों में कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।

Lok Sabha Election 2024: EVM में कैसे गिने जाते हैं वोट्स, यहां देखिए प्रोसेस

आईएमडी (IMD) का कहना है कि पूर्वोत्तर भारत में बंगाल की खाड़ी से आने वाली तेज हवाएं अगले हफ्ते बारिश ला सकती है। इसके आलावा मानसून ने केरल और पूर्वोत्तर में एक साथ एंट्री ली है। इसी के जरिए पूर्वी इलाकों में मानसून दस्तक देगा।

दिल्ली में बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं लोग, कोर्ट ने तो यह आदेश दे डाला

बेंगलुरु में बारिश ने जून के महीने में रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस समय बेंगलुरु में काफी ज्यादा बारिश हुई है। वहीं कर्नाटक में बादल छाए रहने और हल्की बारिश  की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 5 दिनों तक भारत के 12 राज्यों में लू चलेगी। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, गोवा, दिल्ली और गंगीय पश्चिम बंगाल में मौसम गर्म रहने के साथ लू का अलर्ट चलेगा।

महाराणा प्रताप के वंशज करते है आज के समय में ये काम अब हर स्टूडेंट को देगी मोदी सरकार फ्री लेपटॉप, ऐसे करना होगा आवेदन ! स्वामी विवेकानन्द की ये बातें अपना लो, जिंदगी बदल जाएगी मार्क ज़ुकरबर्ग को क्यों बेचना पडा अपना घर, क्या थी मजबूरी यश बने देश के सबसे महँगे विलेन, जानिए एक फिल्म के कितने करोड़ लेते है ! अनंत अम्बानी ने क्यों नहीं घटाया शादी के लिए वजन, नीता अम्बानी ने किया खुलासा