Covid-19 Vaccine: एक शख्स को 29 महीने में लगे कोरोना की 217 वैक्सीन, वैज्ञानिक भी हुए हैरान

Covid-19 Vaccine

Covid-19 Vaccine: सालों पहले फैली कोविड-19 महामारी ने पूरी दुनिया को हिला दिया था। हालांकि समय रहते हुए वैक्सीन बनी और करोड़ों लोगों को राहत मिली। पर वैक्सीन को लेकर तरह-तरह की गलत बातें भी फैली, जिसके बाद कुछ लोग इसकी डोज लगवाना चाहते थे तो कुछ लोगों में इसको लेकर डर था। पर एक शख्स ने ऐसा कर दिया, जो कोई सोच नहीं सकता। दरअसल एक 62 साल के बुजुर्ग ने 29 महीने के अंदर 2017 वैक्सीन डोज ले लिए।

बता दें कि इसकी केस स्टडी द लांसेट में 4 मार्च को पब्लिश हुई। मीडिया रिपोर्ट्स से शोधकर्ताओं को इसके बारे में जानकारी हुई और इसके बाद इसपर रिसर्च की गई। इसमें कई तरह की बातें सामने आईं।

रिसर्च के दौरान उस शख्स की तुलना ऐसे लोगों से की गईं, जिन्होंने कोविड-19 की तीन डोज ली थीं। इसमें सामने आया कि उस 62 साल के बुजुर्ग पर इतनी ज्यादा वैक्सीन लेने के बाद कोई गलत असर नहीं पड़ा और ना ही रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हुई।

शोधकर्ताओं ने नवंबर 2019 और अक्टूबर 2023 के बीच शख्स पर कई तरह की जांच की, जिसमें व्यक्ति खरा उतरा। शोधकर्ताओं ने 214वीं से 217वीं वैक्सीन डोज के दौरान के खून और लार के सैंपल लिए।

ताजा अपडेट- Elvish vs Maxtern Controversy, क्यों दर गया Elvish Yadav

इसमें शख्स की प्रतिरक्षा प्रतिक्रियाओं की तुलना ऐसे 29 लोगों से की गई, जिन्होंने तीन डोज लगवाए। शोधकर्ताओं का कहना है कि इस शख्स का इम्यून सिस्टम उन लोगों की तरह ही काम कर रहा है, जिन्होंने एक सीमा में कोरोना वैक्सीन डोज लिए थे। पर नई खुराक लेने के बाद खून में वैक्सीन की एंटीबॉडी का स्तर बढ़ा तो पर फिर घटने लगा।

ताजा अपडेट- E shram Card: ई-श्रम कार्ड वालों के लिए खुशखबरी! सरकार भेजेगी खाते में इतने रुपए

इसके बाद शोधकर्ता भी हैरानी में पड़ गए और कई तरह के सवाल खड़े हुए हैं। जैसे लगतार ज्यादा वैक्सीन लेना सुरक्षित है। क्या कोई एक केस सुरक्षा का पैमाना तय कर सकता है।