फसलों की सुरक्षा के लिए किसानों ने खेत पर लगवा दिए सीसीटीवी कैमरे, वजह जानकर आप भी रह जायेंगे हैरान

cctv

वर्तमान में लहसुन के दाम आसमान छू रहे हैं। लहसुन 500 से लेकर 600 रुपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिक रहा है। लहसुन उत्पादक किसानों की इस बार बल्ले बल्ले हो रही है। लहसुन की आसमान छूती कीमतों के बीच लहसुन की चोरी के मामले भी बढ़ने लगे है।

लहसुन की चोरी ने किसानों को सजग कर दिया है। चोरी को रोकने के लिए जहां किसान खेतों की दिन रात पहरेदारी कर रहे हैं वहीं अन्य तरीके भी अपनाए जा रहे हैं। कई किसानों ने तो अपने खेतों में सीसीटीवी कैमरे लगवा लिए हैं और घर पर बैठकर रखवाली कर रहे हैं।

आपको बता दें कि इस तरह का मामला मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जनपद के गांव बदनूर से सामने आया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार लहसुन चोरी के बढ़ते मामलों से ग्रामीण परेशान है। लहसुन उत्पादक किसान राहुल देशमुख ने जानकारी दी है। राहुल के अनुसार उसके खेत से 10 किलो लहसुन चोरी हो गया था। जिसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लहसुन को बरामद कर लिया। लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से खेत में सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए हैं।

ताजा खबर: तलाक और ब्रेकअप होने के बाद भी अच्छे दोस्त बने हुए हैं यह फिल्मी सितारे

राहुल देशमुख ने बताया कि उन्होंने 65 बीघा जमीन पर लहसुन की खेती की है। खेती में 25 लाख रुपए से अधिक की लागत आई है। बताया कि वह 1 करोड़ से अधिक का लहसुन बेच चुके हैं। अभी खेत में काफी फसल बाकी है। खेत की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए हैं। उनमें लाइट देने के लिए सौर ऊर्जा का प्रयोग किया गया है।

ताजा खबर: iPhone खरीदने का सपना होगा पूरा! यहां 42,000 के डिस्काउंट पर मिल रहा iPhone 14, ऑफर देख लोग कर रहे धड़ाधड ऑर्डर!