मार्केट में धूम मचाने आ रही है Toyota Raize SUV, लुक और फीचर्स में हैं सबसे आगे

Toyota Raize SUV is coming to create a stir in the market, is at the forefront in looks and features.

Toyota Raize SUV: भारतीय ऑटो बाजार में एसयूवी (SUV) की काफी ज्यादा डिमांड बढ़ रही है। इसी को देखते हुए वाहन निर्माता कंपनियां अपनी SUV को लॉन्च कर रही है कर रही हैं। वैसे इस सेगमेंट में कई सारी कंपनियों की कारें मौजूद हैं, जिन्हें खूब पसंद किया जा रहा है।

वहीं इस सेगमेंट में जापानी कार निर्माता टोयोटा (Toyota) की कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। वैसे SUV सेगमेंट में टोयोटा की अर्बन क्रूजर (Urban Cruiser) कॉम्पैक्ट एसयूवी बिक रही थी, जो ब्रेज़ा पर आधारित थी। पर कम बिक्री होने के कारण कंपनी ने इसे डिस्कॉन्टीन्यू कर दिया।

अब खबर आ रही है कि कंपनी अपनी नई कॉम्पैक्ट एसयूवी, रेज (Toyota Raize) लाने की तैयारी कर रही है। टोयोटा ने हाल ही में भारत में इसका ट्रेडमार्क रजिस्टर करवाया है। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि यह नई SUV नई जनरेशन की मारुति ब्रेजा के प्लेटफॉर्म पर आधारित हो सकती है। वैसे इस एसयूवी को ग्लोबल मार्केट में बेचा जा रहा है।

Toyota Raize SUV का लुक

Toyota Raize SUV का लुक बाहर से थोड़ा अलग हो सकता है। इसमें बड़ा फ्रंट ग्रिल, नया बम्पर, नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स और पूरी तरह से नया रियर सेक्शन देखने को मिलेगा। वहीं इंटीरियर ब्रेज़ा के जैसा हो सकता है। हालांकि इसमें भी कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। कंपनी मार्केट में ब्रेज़ा को टक्कर देने के लिए इस कार CNG वर्जन में भी ला सकती है।

Toyota Raize SUV फीचर्स

Toyota Raize SUV में बेहतरीन फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। हालांकि कुछ ब्रेज़ा के जैसे हो सकते हैं। वैसे कुछ चीजों में तो बदलाव करेगी। इसे नए कलर और उपकरणों के साथ किया जा सकता है। सारे फीचर्स का पता तो इसके लॉन्च होने पर चलेगा।

Toyota Raize SUV इंजन

Toyota Raize SUV को ग्लोबल मार्केट में 1.0 लीटर टर्बो CVT और 1.2-लीटरG CVT इंजन के साथ बेचा जा रहा है। वैसे भारतीय बाजार में इसे मारुति ब्रेजा वाले 1.5-लीटर K15C नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया जा सकता है।

यह इंजन 100.6 bhp की अधिकतम पावर और 136 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन को जोड़ा गया है। इसे सीएनजी ऑप्शन के साथ भी पेश किया जाएगा।

ताजा अपडेट- Oppo और Vivo की डिमांड को कम कर देगा Infinix का यह धांसू स्मार्टफोन, 4GB रैम और 48MP कैमरा वो भी कम कीमत में

कब लॉन्च होगी Toyota Raize SUV

अभी फिलहाल Toyota ने Raize SUV का भारतीय बाजार में सिर्फ ट्रेडमार्क ही रजिस्टर करवाया है। अभी इसकी लॉन्चिंग को लेकर कंपनी की तरफ से कोई जानकारी नहीं फि गई है। अब कार के बारे ज्यादा जानकारी इसके लॉन्च होने के बाद पता चलेगी।

ताज़ा अपडेट: Tata की हस्ती मिटा देगी Mahindra की धांसू कार, प्रीमियम फीचर्स और पावरफुल इंजन देख जाएंगे दीवाने