Weather Update: भारत जैसे देश में सर्दियों ने एंट्री ले ली है। अब सुबह-शाम ठंडी हवा महसूस होने लगी है। हालांकि दिन के समय खिली हुई धूप निकलती है। हालांकि दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
IMD ने कहा इन राज्यों में पड़ेगी भीषण ठंड
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के मुताबिक, उत्तर भारत के राज्यों में आने वाले कुछ दिनों में ठंड और बढ़ने का अनुमान है। IMD की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब, उत्तर राजस्थान और बिहार जैसे राज्यों में घना कोहरा देखने को मिलेगा। वहीं उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पश्चिम असम, मेघालय और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में भीषण ठंड पड़ने के संकेत मिल रहे हैं। इसके अलावा इन राज्यों के न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है।
इसे भी पढ़ें- दमदार इंजन और खूबसूरत लुक के साथ आ रही है Royal Enfield की तगड़ी बाइक, देखें सारी खूबियां
IMD ने दिया दक्षिण भारत में बारिश का अलर्ट
IMD की रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण भारत में बारिश होने का संकेत मिल रहा है। वहीं रिपोर्ट बताया जा रहा है कि कुछ इलाकों में भारिश होने की संभावना है। इसके पीछे की वजह मालदीव और भूमध्यरेखीय हिंद महासागर में साइक्लोनिक सर्कुलेशन को बताया जा रहा है। वहीं दक्षिणपूर्व अरब सागर तक ट्रफ रेखा एक्टिव है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह जैसे राज्यों में बारिश होने उम्मीद है।
इसे भी पढ़ें- इस धांसू और अनोखे इलेक्ट्रिक स्कूटर पर मिल रही है सब्सिडी, अब बेहद सस्ते में खरीद पाएंगे
इसके आलावा माहे और कराईकल के साथ कई अलग-अलग जगह पर भारी होने के संकेत मिल रहे हैं। इसके साथ ही आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है। वहीं अनुमान है कि पूर्वी अरब सागर, लक्षद्वीप और कोमोरिन क्षेत्र में 30-40 किमी प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चलने वाली हैं।
IMD की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर भारत में अगले दो दिन सुबह और रात में घने कोहरे के साथ ठंड होने की संभावना है। दक्षिण भारत में हल्की से माध्यम बारिश और छिटपुट आंधी देखने को मिलेगी। वहीं हिमालयी क्षेत्रों में बर्फीला मौसम होने के साथ कड़ाके की ठंड देखने को मिलेगी।
इसे भी पढ़ें- Business Idea: किसान खेती करते हुए भी कर सकते हैं ये 3 बिजनेस, पूरे साल होगी कमाई