अक्सर आपने लोगों को अपने पेट यानी तोंद को बढ़ने को लेकर बातें करते सुना होगा। खासतौर पर भारत में कई मर्दों की बढ़ी हुई तोंद देखी होगी। वैसे भारत में मर्दों की तोंद बढ़ने के कई कारण होते हैं। जैसी कि उनका खानपान और जीवन शैली है। गौर करें तो ज्यादा तेल वाला भोजन, जंक फ़ूड और ज्यादा कैलोरी वाला भोजन खाने से तोंद बढ़ने लगती है। आइए अब कुछ कारणों के बारे में बात करते हैं, जिनकी वजह से तोंद बढ़ने लगती है।
भारत में मर्दों की क्यों निकली होती है तोंद (What is the Reason for Men belly Fat Growing in India?)
अनियमति खानपान
मर्दों की तोंद बढ़ने के पीछे का कारण अनियमति खानपान भी माना जाता है। जैसे कि लोग जंक फ़ूड, ज्यादा कैलोरी वाला भोजन और ज्यादा तेल वाला भोजन खाते हैं। इसी वजह से भी मर्दों की तोंद बढ़ती है।
कम एक्टिव रहना
अक्सर मर्द ऑफिस में लंबे समय तक कुर्सी पर बैठकर काम करते हैं और ज्यादा शारीरिक एक्टिविटी नहीं कर पाते हैं। मर्दों की तोंद बढ़ने के पीछे ये भी एक कारण हो सकता है।
उम्र बढ़ना
उम्र बढ़ने के साथ शरीर में मेटाबॉलिज्म धीमे बनने लगता है और इसकी वजह से पेट की चर्बी बढ़ने लगती है। उम्र बढ़ने के साथ मर्दों की तोंद बढ़ी हुई दिखने लगती है।
हार्मोनल असंतुलन
कई मर्दों में हार्मोनल असंतुलन यानी बदलाव होता है और इसकी वजह से पेट की चर्बी बढ़ने लगती है।
नींद की कमी और तनाव होना
मर्द काम की वजह से नींद कम लेते हैं और तनाव भी बहुत रहता है और इसकी वजह से वजन बढ़ना और पेट की चर्बी बढ़ना जैसी चीजें हो सकती हैं।
शराब का सेवन
शराब का सेवन करने से भी पेट की चर्बी बढ़ सकती है।
इसे भी पढ़ें- सांप के काटने पर नहीं होता इन 5 जीवों पर जहर का असर, कुछ तो खा जाते हैं मारकर
जीन और अनुवांशिकता
कई मर्दों में जीन और अनुवांशिकता के कारण भी पेट की चर्बी बढ़ती है। ऐसे में मर्द की तोंद बढ़ी हुई दिखती है।
इसे भी पढ़ें- एकदम बढ़िया फाइनेंस प्लान पर खरीदें Hyundai Venue, मिलते हैं लग्जरी इंटीरियर और एडवांस फीचर्स, जानें EMI और Down Payment
तोंद को बढ़ने से कैसे रोके
अगर कोई भी अपनी डाइट को बैलेंस रखता है और रोजाना नियमति व्यायाम या एक्सरसाइज करता है तो तोंद को बढ़ने से रोका जा सकता है यानी तोंद को घटाया जा सकता है। हर किसी को फिर रहने के लिए फिट जीवनशैली अपनानी जरूरी है।
Disclaimer: इस लेख को लोगों की जानकारी के लिए लिखा गया है। इसमें ध्रुववाणी टीम की वयक्तिगत राय शामिल नहीं है। आप खुद किसी एक्सपर्ट से तोंद के बढ़ने का कारण जान सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- 50MP के तीन कैमरा, 24GB रैम और 6000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ OnePlus 13, और भी हैं कई खूबियां
200MP कैमरा 24GB रैम के साथ बजट में खरीद पाएंगे Motorola Edge 60 Fusion, देखें सभी खूबियां और कीमत
PM Vishwakarma Yojana: खुशी से झूमों! सरकार सीधे हाथों में दे रही है 15000 रुपये की मदद