MP News: राहुल गांधी के महुआ बीनने और खाने पर गरमाई सियासत, CM मोहन यादव ने कसा तंज और कही बड़ी बात!

MP News: हाल ही में राहुल गांधी अपने काफिले के साथ उमरिया से गुजरे थे। इस दौरान उन्होंने खेतों में महिलाओं को महुआ बीनते देखा और खुद राहुल गांधी खेत में पहुंचे और महिलाओं के साथ महुआ बीनने लगे। इस बीच उन्होंने महिलाओं के साथ कुछ देर रुके और बातचीत भी की। ये मामला हुआ ही था कि इसपर राजनीति शुरू हो गई।

बता दें कि मध्य प्रदेश में राहुल गांधी के महुआ बीनने और खाने के मामले में राजनितिक चर्चा शुरू हो गई। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा और कहा कि, राहुल गांधी के महुआ बीनने और खाने से उनकी सोच के बारे में पता चलता है। अब वो यही करना चाहते हैं तो हम क्या कहें और क्या कर सकते हैं।

जाहिर है कि राहुल गांधी ने महुआ को खाया और कहा नॉट बैड। यह मामला होने के बाद मध्य प्रदेश की राजनीति शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने धर्म नगरी उज्जैन में राहुल गांधी पर तंज कसा और कहा कि उनका पूरा कुनबा राजनीति के नहीं बना है। इसके साथ उन्होंने कहा कि राहुल गांधी मद्य प्रदेश में महुआ बिन रहे हैं और खा रहे हैं। इससे उनकी सोच का पता चलता है। अगर वो यही करना चाहते हैं तो कुछ नहीं किया जा सकता है।

MP News: दिग्विजय सिंह को लेकर BJP ने चुनाव आयोग से शिकायत की, अश्लीलता फ़ैलाने का आरोप लगाया

बीजेपी की विदाई आदिवासी इलाकों से होना संभव

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के तंज कसने पर मध्य प्रदेश विधानसभा के विपक्ष नेता ने जवाब दिया। उमंग सिंघार ने बोला कि मध्य प्रदेश के आदिवासी इलाकों से भारतीय जनता पार्टी की विदाई होना संभव है।

MP News: मध्य प्रदेश के दौरे पर जाएंगे राजनाथ सिंह और अमित शाह, इस मिशन के साथ लोगों से करेंगे मुलाकात

इस बात को लेकर बीजेपी गलत बात कर रही है। महुआ की खेती और इससे प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से बड़ी संख्या में आदिवासी परिवार जुड़े हुए हैं। राहुल गांधी उनका हाल चाल लेने पहुंचे थे। बीजेपी की तरफ से ऐसी बात करने का जवाब लोकसभा चुनाव में मिलेगा।