MP Weather Today: मध्य प्रदेश में मौसम लेगा करवट, इन जिलों में 3 दिन तक बारिश होने से मिलेगी गर्मी से राहत, IMD का अपडेट

MP Weather Today: गर्मी का मौसम चल रहा है और मध्य प्रदेश में तेज गर्मी हो रही है और लोग परेशान हैं। पर इसी बीच मौसम ने करवट ली और आंधी बारिश शुरू हो चुकी है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण 19 से 21 अप्रैल के बीच करीब 21 जिलों में मौसम बदलेगा।

मौसम विभाग का कहना है कि, 18 अप्रैल यानी गुरूवार को पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। इससे मध्य प्रदेश में 19 अप्रैल से असर देखने को मिलेगा। इससे भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और उज्जैन में भी बारिश होगी। वहीं बुधवार को उज्जैन समेत 9 शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री के ऊपर रहा। मौसम विभाग की तरफ से अलर्ट जारी किया गया। वहीं इससे पहले मध्य प्रदेश में 7 अप्रैल से 17 अप्रैल तक लगातार बारिश हुई। अब 19 अप्रैल को फिर से मौसम बदला।

प्रदेश के इन जिलों में बारिश-आंधी की संभावना

मौसम की अपडेट के अनुसार, 19 अप्रैल को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, अशोकनगर, विदिशा, सागर, शेयसेन, बैतूल, दमोह, पन्ना, कटनी, उमरिया, जबलपुर, झाबुआ, रतलाम, धार, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, देवास, सीहोर, राजगढ़ और गुना में बारिश होने की संभावना है। वहीं 20 अप्रैल को बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा और डिंडोरी में मौसम का असर देखने को मिलेगा। यहां आंधी आने के साथ हल्की हल्की बारिश होने की संभावना है।

21 अप्रैल को भोपाल, इंदौर, जबलपुर, सीहोर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, धार, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा और देवास में हल्की बारिश होने की संभावना है।

गांव की बेटी ने UPSC परीक्षा में 106वां रैंक हासिल कर लिखी सफलता की नई कहानी, किराना की दुकान चलाते हैं पिता

मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल में आज अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने की संभावना है। इंदौर में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहने की संभावना है। जबलपुर में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहने की संभावना है। ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहने की संभावना है। सतना में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहने की संभावना है।

Lok sabha Election 2024: कांग्रेस को एक और झटका लगा! देवाशीष जरारिया ने इस्तीफा देते हुए पार्टी पर लगाया आरोप

मौसम विभाग का कहना है कि, प्रदेश में बुधवार को मौसम बिल्कुल साफ रहा। वहीं कई जिलों में तापमान बढ़ा हुए देखने को मिला। सबसे ज्यादा गर्मी धार में रही। यहां पर 41.7 डिग्री तापमान पाया गया।