वोट डालकर आए हैं तो खाना खाने पर मिलेगा डिस्काउंट, MP के इस शहर में अनोखी पहल

MP Lok Sabha Elections 2024

मध्य प्रदेश में लोकसभा के पहले चरण के चुनाव (MP Lok Sabha Elections 2024) की वोटिंग हो रही है। आज मध्य प्रदेश की 6 लोकसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। वहीं वोटिंग के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। प्रेरित करने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाएं जा रहे हैं। दरअसल मध्य प्रदेश के जबलपुर (Jabalpur) में होटल और रेस्टारेंट में वोटिंग करने के बाद खाना-पीना या जलपान करने वालों को 10 फीसदी डिस्काउंट दिया जा रहा है।

बता दें कि, जबलपुर जिला व्यापार और उद्योग के महाप्रबंधक विनीत रजक की तरफ से जानकारी दी गई है कि होटल एंड रेस्टारेंट वेलफेयर एसोसिएशन जबलपुर ने खुद फैसला किया है कि वोट डालने वाले मतदाताओं को छूट दी जाएगी। जिन होटलों में यह छूट दी जा रही है, उनमें होटल सत्य अशोका, होटल नर्मदा जैक्सन, द ओवन क्लासिक, सात्विक रेस्टारेंट, रजवाड़ा बाय ट्रायोमेक्स को शामिल किया गया है।

वहीं झरोखा रेस्टारेंट, प्राइड बाय स्मार्ट, हाइट बाय स्मार्ट, होटल प्रिंस विराज, अनमोल क्लासिक, हाउस ऑफ ब्लेंडस, लापिनोज पिज्जा, द ग्रिल, सोया सॉस बाय द ग्रिल, देशी तड़का, जमघट, वियाना स्पोर्ट्स अरीना, गली पराठे वाली, रंगीला जबलपुर और चाय मंत्रालय को छूट देने के लिए शामिल किया गया है।

World Heritage Day: विश्व धरोहर में शामिल हैं भोपाल की ये खास जगहें, खूबसूरती देखने आते हैं लाखों लोग

मध्य प्रदेश में 6 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इस पहले चरण के चुनाव में एक करोड़ 13 लाख 9 हजार 636 मतदाता वोट करने वाले हैं। सीधी, जबलपुर, बालाघाट, मंडला, छिंदवाड़ा और शहडोल जैसी 6 लोकसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। जबलपुर से सबसे ज्यादा 19 सीटों पर चुनाव हो रहा है और सबसे कम 10 सीटें शहडोल में हैं। आज इन सीटों पर एक करोड़ 13 लाख 9 हजार 636 मतदाता वोट करेंगे।

MP Lok Sabha Election 2024: अगर किसी के पास वोटर ID कार्ड न हो तो वोट कैसे करे, MP के निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी दी

मध्य प्रदेश के पहले चरण के चुनाव में कुल एक करोड़ 13 लाख नौ हजार 636 मतदाता वोटिंग करेंगे। इसमें कुल पुरुष 57,20,780 हैं और कुल महिला 55,88, 669 हैं। वहीं थर्ड जेंडर वोटर 187 हैं। वोटिंग के लिए करीब 13,588 मतदान केंद्र रखे गए हैं।