MP Loksabha Chunav 2024: RSS और जनसंघ के बारे में दिग्विजय सिंह यह क्या बोल गए कि राजनीतिक गलियारे में मच गया बबाल

लोकसभा चुनाव के दौरान प्रत्येक पार्टी अपना सब कुछ झोंकने में लगी हुई है। पार्टी के स्टार प्रचारकों के साथ स्थानीय स्तर पर प्रत्याशी को जिताने के लिए कार्यकर्ता एवं पदा​धिकारी जी जान से लगे हुए हैं। इस दौरान दल बदल का दौर जारी है। पार्टियों में शीर्ष स्तर रखने वाले नेता एवं पदा​​धिकारी पार्टियों को बदलने में लगे हैं। मध्य प्रदेश में तो यह आम बात सी हो गई है। सबसे ज्यादा दल बदल के मामले में कांग्रेस में देखने को मिल रहे हैं। इंदौर में तो कांग्रेस के प्रत्याशी ने ही पाला बदल लिया।

कांग्रेस में चल रहे दल बदल को लेकर कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व काफी परेशान है। वह नेताओं को रोकने में अक्षम दिखाई दे रहा है। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे और वर्तमान में लोकसभा का चुनाव लड रहे दिग्विजय ​सिंह ने अपने कार्यकर्ताओं के बारे में अजीब सा बयान दिया। बयान जारी करते हुए उन्होंने कहा दलबदल करने वाले लोग बिन पैंदी के लोटे होते हैं।

बिन पैंदी के लोटे का अर्थ समझाते हुए कहा कि यह वो लोग होते हैं कभी इधर तो कभी उधर। जहां फायदा होता है। वहीं पहुंच जाते हैं। इस दौरान उन्होंने कहा वो आजीवन कांग्रेस में रहेंगे। उन्होंने कहा कांग्रेस की हालत चाहे जितनी खराब हो जाए वो कांग्रेस के साथ कभी नहीं छोडेंगे। असल में मध्य प्रदेश में इस समय बडे स्तर पर कांग्रेस में भगदड मची हुई है। कांग्रेस के नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

ताजा खबर: लोगों को चूना लगा रहे हैं ये दो ऐप, पुलिस के एक्शन पर Google ने किया रिमूव

इस दौरान RSS और जनसंघ के बारे में दिग्विजय सिंह ने बोलते हुए कहा कि आरएसएस और जनसंघ के लोग विचारधारा के पक्के होते हैं। आरएसएस के लोग कभी भी अपनी विचारधारा से समझौता नहीं करते। उन्होंने कहा आरएसएस के लोग कभी भी इधर से उधर नहीं भागते। इस दौरान उन्होंने कहा कि वो आरएसएस और जनसंघ की विचारधारा से कभी प्रभावित नही हुए।

ताजा खबर: सरकार फ्री में लगा रही है WiFi, आप भी ऐसे ऑनलाइन अप्लाई करके लगवाएं